सदस्य

 

बुधवार, 7 अक्तूबर 2009

हां, एडविना से प्यार करते थे नेहरू !!



पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू एडविना माउंटबेटन से प्यार करते थे या नहीं? यह प्रश्न अब ऐतिहासिक बहस का रूप ले चुका है। यह संबंध कितने 'गहरे' थे इस पर भी चर्चा गरम रहती है।
हालांकि अधिकतर जानकर इस बात को मानते हैं कि दोनों के बीच प्यार जरूर था। अब प्रसिद्ध लेखिका और नेहरू की भांजी नयनतारा सहगल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नेहरू और एडविना के बीच प्यार का पवित्र रिश्ता था।
एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में सहगल ने कहा कि यह फिजूल के कयास हैं कि नेहरू और भारत के पहले वायसराय लार्ड माउंटबेटन की पत्नी एडविना के बीच बेहद 'गहरे' प्रेम संबंध थे।
दोनों के बीच अंतरंग संबंधों को लेकर प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती। यह दो लोगों के बीच का निजी मसला है, इसे भला कोई कैसे जान सकता है। मुझे नहीं लगता यह कोई मसला भी है। संबंधों से ज्यादा यह दो परिवारों के बीच का घनिष्ठ जुड़ाव था।
मेरी मां विजय लक्ष्मी पंडित और अंकल माउंटबेटन अच्छे दोस्त थे। मैं पामेला [माउंटबेटन की पुत्री] की दोस्त हूं और हाल ही में हमने इन दोनों हस्तियों पर बनने वाली फिल्म के बारे में भी चर्चा की है। सहगल एडविना और नेहरू के प्रेम संबंधों पर बन रही फिल्म 'इंडियन समर' को लेकर प्रतिक्रिया दे रही थीं।
एलेक्स वान तुजेलमान की किताब पर आधारित इस फिल्म को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिल गई है। सरकार ने भारत में फिल्म की शूटिंग करने के लिए इजाजत दे दी है लेकिन यह भी निर्देश दिया है कि फिल्म में कोई आपत्तिजनक दृश्य न रखा जाए। सहगल ने कहा नेहरू और एडविना के बीच संबंध प्यार और दोस्ती से परिपूर्ण था।
सहगल ने माना कि वे प्यार में थे मगर उन्होंने किसी भी तरह के अंतरंग संबंधों की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

2 टिप्‍पणियां:

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter